{"_id":"613e3c908ebc3ef16477e141","slug":"abhishek-of-yogendranagar-sprinted-in-two-km-race-muzaffarnagar-news-mrt5559221157","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेंद्रनगर के अभिषेक ने दो किमी दौड़ में भरा फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेंद्रनगर के अभिषेक ने दो किमी दौड़ में भरा फर्राटा
विज्ञापन
खतौली क्षेत्र में हुई दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगेंद्रनगर के अभिषेक ने दो किमी दौड़ में भरा फर्राटा
मोरना। गांव मजलिसपुर तौफीर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत दो किलोमीटर फर्राटा दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें गांव योगेंद्रनगर निवासी अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ ही मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को मजलिसपुर तौफीर में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के पांच गांवों के कई दर्जन युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक हरिप्रकाश के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में गांव योगेंद्रनगर के अभिषेक कुमार ने 05.20 मिनट में दो किलोमीटर की दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सचिन कुमार ने 05.30 मिनट के साथ दौड़ पूरी कर द्वितीय, राजबहादुर ने 06.10 मिनट के साथ तृतीय, वरदान ने 07.30 मिनट के साथ चतुर्थ, अंशुल ने 07.50 मिनट के साथ पंचम और गुरमीत ने 08 मिनट में दौड़ पूरी कर छठा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि शिवसेना युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोबिन पाल ने विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ ही मेडल व प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधान योगेश कुमार, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के महेंद्र चौहान, संयोजक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल, डॉ कुलदीप सैनी, अंकित कुमार, अमित, प्रिंस, विपिन, कार्तिक, सिद्धार्थ, राहुल चौहान आदि का सहयोग रहा।