{"_id":"6251d65c6f434d38127ab107","slug":"abducted-zaki-even-after-48-hours-no-clue-was-found-muzaffarnagar-news-mrt583887238","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्त जकी को नहीं तलाश पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपह्त जकी को नहीं तलाश पाई पुलिस
विज्ञापन
जकी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पुलिस 11 वर्षीय जकी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने गली, मोहल्ले व हाईवे के तमाम सीसीटीवी खंगाल डाले, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ सुराग नहीं मिल सका है। क्राइम ब्रांच जांच में जुटी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खालापार जोहड़ वाली मस्जिद के पास रहने वाला अरशद किराए के मकान में रहता है। वह कोठियों में पत्थर व टाइल्स लगाने का काम करता है। उसका 11 वर्षीय बेटा जकी सात अप्रैल को दोपहर पास में ही रहने वाले अपने चाचा मुजीब के घर गेम खेलने के लिए गया था। उसकी चाची ने लगभग तीन बजे उसे दही लेने के लिए भेजा था। इसके बाद वह घर नहीं आया। पुलिस को भी सूचना दी गई। तब आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। खालापार में एक साइकिल की दुकान के पास लगे सीसीटीवी में जकी एक युवक के साथ पैदल जाता दिखाई दिया।
इस दौरान युवक जकी के कान में बात करता है। कुछ दूर चलने पर दोनों एक टेंपू में बैठते है। युवक का फोटो सीसीटीवी में साफ आ रहा है। शुक्रवार देर रात तक कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम के साथ सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने खालापार से वहलना चौक व मेरठ बेगम पुल तक सीसीटीवी खंगाले। मगर कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
चार जगह सीसीटीवी में दिखा जकी और युवक
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो सबसे पहले खालापार में युवक के साथ टेंपू में बैठता, दूसरी बार मीनाक्षी चौक पर मेरठ की तरफ जाने वाले एक टेंपू में बैठते दिखाई दिए। इसके बाद सूजडू चुंगी पर उतरने व बाद में दूसरे टेंपू में बैठते दोनों दिखाई दिए, इसके बाद दोनों की जानकारी नहीं मिली।
लद्दावाला में सीसीटीवी में दिखा युवक
बताया गया कि पुलिस टीम ने अपहरण के बाद से नगर के अन्य स्थानों पर भी आरोपी युवक की तलाश शुरू की तो युवक लद्दावाला में भी सीसीटीवी में दिखाई दिया।
बेटे के लिए फोटो लेकर गली-गली घूम रहा अरशद
अपह्त जकी का पिता व पूरा परिवार जकी के जल्द आने का इंतजार कर रहा है। इसी के चलते पुलिस की कार्रवाई के अलावा अरशद भी अपने बेटे की तलाश में जुटा है। वह बताता है कि क्षेत्र की सभी गली, मोहल्लों व हाईवे के सीसीटीवी खुद भी देखे है। शनिवार को उसने खतौली पहुंच कर बेटे का फोटो दिखाते हुए उसकी तलाश की। उसका पूरा परिवार परेशान है।
तीन छोटे-दो बड़े भाई-बहन
अरशद ने बताया कि उसके परिवार में सबसे बड़ा बेटा दानिश (17) है। वह लोहिया बाजार में हार्डवेयर की दुकान पर मजदूरी करता है। उससे छोटी अदिबा (13) जैन कन्या इंटर कालेज में कक्षा छह, अपह्त जकी (11) हनुमान चौक के पास सरकारी स्कूल में कक्षा पांच, बेटी लायबा (9) कक्षा चार में पढ़ती है। 7 वर्षीय वजीहा की कोरोना काल में पढ़ाई छूट गई थी। 3 वर्षीय अयान सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा है।
दूसरे स्कूल में कराना था दाखिला
जकी कक्षा पांच में पढ़ता है। वह अपने स्कूल में प्रथम आया था। अरशद बेटे को इस्लामिया इंटर कालेज में दाखिला दिलाने के लिए टीसी कटवाने गया था। इसी दिन जकी रहस्यमय हालातों में लापता हो गया।
सब परेशान, कान में क्या कहा
जकी को अपने साथ ले जाने वाला युवक सीसीटीवी में जकी के कान में कुछ कहता नजर आ रहा है। उसने ऐसी कौन सी बात कह दी कि जकी युवक के साथ चला गया। इस जवाब परिजनों के साथ ही पुलिस भी खोज रही है। वहीं, मोहल्लावासियों में दहशत के साथ ही रोष भी है। नवेद, मोहम्मद मासूम व कसीम बताते है कि पीड़ित के घर सिपाही तो जानकारी करने आए लेकिन कोई दरोगा व अन्य अधिकारी नहीं आए।
कोट...
अपह्त बालक की बरामदगी के लिए पांच टीम बनाई है। जो सीसीटीवी व सभी मार्गों को देख रही है। बालक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।

सीसीटीवी में कैद हुआ बच्चे के अपहरण का आरोपी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR