फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Election 2022: AAP Candidate Joginder Singh from Meerapur Assembly Constituency Tried To Immolate Himself after Cancellation Of Nomination in Muzaffarnagar

UP Chunav 2022: नामांकन निरस्त होने पर आप प्रत्याशी का कलेक्ट्रेट में हंगामा, मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास

Mon, 24 Jan 2022 03:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jan 2022 03:19 PM IST
सार

नामांकन निरस्त होने पर आप प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट में हंगामा कर दिया। इस दौरान आप नेता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। 

विज्ञापन
UP Election 2022: AAP Candidate Joginder Singh from Meerapur Assembly Constituency Tried To Immolate Himself after Cancellation Of Nomination in Muzaffarnagar
हंगामा करते आप प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नामांकन निरस्त हो जाने के बाद मीरापुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण
विज्ञापन


सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशी भी पहुंचे थे। मीरापुर से प्रत्याशी बनाए गए जोगिंदर सिंह को जैसे ही यह जानकारी मिली कि उसका नामांकन रद्द कर दिया गया है तो वह हंगामा करने लगा। जोगिंदर सिंह का कहना था कि जानबूझकर उसके साथ ऐसा किया गया है। इसी दौरान उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने किसी तरह जोगिंदर को पकड़ा। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं डीएम चंद्र भूषण सिंह ने जोगिंदर सिंह को अपने कक्ष में बुलाकर बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : परतापुर में महिला का बोरे में बंद शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed