फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Political

आंचल की ‘छांव’ में जिले का होगा विकास

Fri, 15 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Political
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल को डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल रहे। हालांकि शपथ ग्रहण के दौरान महिला सदस्यों के पति हॉल में एंट्री नहीं कर पाए।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह साढे दस बजे डीएम निखिलचंद्र शुक्ला जिला पंचायत के सभागार में पहुंचे और  आंचल को जिला पंचायत के 22वें अध्यक्ष की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। डीएम ने ज्यादा इंतजार नहीं किया और निकल लिए। हालांकि जिस समय डीएम ने शपथ दिलाई उस समय तक काफी सदस्य हॉल में आ भी नहीं पाए थे। डीएम के जाने के बाद सीडीओ अवनीश कुमार शर्मा ने जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शपथ के दौरान महिला सदस्यों के पति को एंट्री नहीं मिली। इस अवसर पर जिला पंचायत की पहली बैठक भी हुई। बोर्ड बैठक में छह समितियों का गठन अध्यक्ष की अनुमति से करने का प्रस्ताव पास हुआ। इनमें प्रशासनिक समिति, नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण एवं कार्य समिति, जल प्रबंधन समिति शामिल है। इन सबकी अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमए अरुण कुमार, प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा ने कैश बुक पर अध्यक्ष के हस्ताक्षर कराए।भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, नितिन मलिक, अब्दुल्ला राना, मौहम्मद अथर, संजय राठी, धीरज लाटियान जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, संदीप मलिक, अनिल कुमार, हरेंद्र शर्मा, राजीव प्रताप सैनी, सचिन शर्मा, विक्रम सैनी, उमाकिरण, मोहसिन खा, दीप्तिपाल, अंजलि मलिक, मधु शर्मा, वंदना वर्मा, रुबी, रीटा सैनी, नजर सिंह गुर्जर, अनीता, शुएब अहमद, रामनाथ सिंह, राजेंद्र, साइमा चौधरी, मोहसीना राना, रश्मि पाल आदि मौजूद रहे।


बच्चों, सास के साथ गाड़ी में बैठी आंचल
जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल शपथ ग्रहण समारोह के बाद लालबत्ती की गाडी में पहली बार अपनी सास और अपने दोनों बच्चों के साथ बैठी। अपने बच्चों तनुषा और गोविंद को अपने से अलग नहीं होने दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed