फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aam Aadmi Party leaders join RLD

आम आदमी पार्टी के नेता रालोद में हुए शामिल

Sun, 12 Sep 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party leaders join RLD
आम आदमी पार्टी के नेता रालोद में हुए शामिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयवीर ठाकरान ने अपने साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ले ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय रालोद का है। रालोद कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जयवीर ठाकरान के साथ सुशील कुमार, सोनू कुमार, अमरीश कुमार, सोमपाल सिंह और मनोज कुमार आदि ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। तोमर ने कहा कि रालोद का कुनबा तेजी के साथ बढ़ रहा है। आने वाले समय रालोद का है। यहां पार्टी और संगठन में युवाओं को महत्व दिया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय महासचिव युवा पंकज राठी, छात्र सभा प्रदेश सचिव नसीम राणा, विकास कुमार, ओमकार प्रधान, विकुल राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed