फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aakriti was awarded the gold medal in the convocation

दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित हुई छात्रा

Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aakriti was awarded the gold medal in the convocation
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 24द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ3 में बुढ़ाना के डीएवी डिग्री कॉलेज की छात्रा आकृति गोल? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कस्बे के महाविद्यालय डीएवी डिग्री कॉलेज की छात्रा आकृति अग्रवाल ने बीएससी में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय को टॉप करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय में आयोजित 33वें दीक्षांत समारोह में आकृति अग्रवाल को गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रा को गोल्ड मेडल मिलने से परिवार व कॉलेज में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भटवाड़ा के रहने वाले रविकांत गोयल की बेटी आकृति अग्रवाल ने कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज की बीएससी की छात्रा ने मुख्य परीक्षा 2020-21 में 89.45 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने कॉलेज में ही नही विश्वविद्यालय में टॉप किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की टॉपर रही छात्रा को विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल मिलने से छात्रा के परिवार व कॉलेज में खुशियां छाई है। उसके पिता ने बताया कि उसकी बेटी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी जनपद की टॉप-10 की सूची में शामिल रही है। बीएससी में विश्वविद्यालय को टॉप करने से उसने कस्बे का ही नही पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार व प्रबंधक अरविंद कुमार ने कहा कि उनके कॉलेज की छात्रा ने अपना व कॉलेज का विश्वविद्यालय में नाम रोशन किया है। उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। आकृति अग्रवाल का कहना है कि वह आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed