फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aadhar card will catch rigging of cheap ration

सस्ते गल्ले के राशन की धांधली पकड़ेगा आधार कार्ड

Sat, 08 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card will catch rigging of cheap ration
मुजफ्फरनगर। राशन कार्ड के आधार से लिंक होने से अब वे लोग भी सामने आएंगे जो गलत तरीके से सस्ते गल्ले के राशन का लाभ उठा रहे हैं। हाल ही में कुछ सरकारी कर्मचारियों और आयकर रिटर्न दाताओं ने पकड़े जाने के डर से अपने राशन कार्ड निरस्त भी कराए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 2017 में एक शासनादेश जारी किया था कि यदि कोई अपात्र होते हुए भी सस्ते गल्ले का राशन लेगा तो उससे कई गुना वसूली होगी। सरकार ने इसका प्रयोग आज तक नहीं किया है, लेकिन आधार कार्ड लिंक होने के कारण सरकार के पास उन सबका डाटा है जो आयकर रिटर्न भर रहे हैं और लाभ उठा रहे हैं, या जो अपात्र होते हुए भी यह लाभ ले रहे हैं। कुछ दिनों से इस तरह की सुगबुगाहट शुरू हुई कि गलत तरीके राशन लेने वालों पर कार्रवाई होगी तो ऐसे लोगों ने अपने राशन कार्ड निरस्त कराने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सप्लाई ऑफिस पहुंचकर एक सेवानिवृत्त दरोगा ने प्रार्थनापत्र दिया कि मेरा राशन कार्ड निरस्त किया जाए। इसी तरह कई आयकर रिटर्न भरने वाले आर्थिक रूप से सक्षम लोगों ने अपने राशन कार्ड निरस्त कराए हैं। जिले में अपात्रों की संख्या लाखों में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार का कहना है कि हमारे यहां से अभी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जो लोग राशन निरस्त करा रहे हैं, सब अपनी मर्जी से करा रहे हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में अब हर चीज का रिकार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed