{"_id":"5e5bfb0d8ebc3ef3ed51dc20","slug":"aadhaar-cards-will-be-made-in-post-offices-by-march-7-muzaffarnagar-news-mrt47165872","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में सात मार्च तक चलेगा आधार कार्ड बनाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में सात मार्च तक चलेगा आधार कार्ड बनाने का अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघरों में सात तक चलेगा आधार कार्ड बनाने का अभियान
मुजफ्फरनगर। डाक विभाग विशेष अभियान के तहत आधार कार्ड बनाएगा। यह अभियान दो से लेकर सात मार्च तक चलेगा। अभियान में नए आवेदन और संशोधन दोनों कार्य होंगे। मुख्य डाकघर में एक दिन में 100 और उपडाकघरों में 50 आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि डाकघर परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र में दो मार्च से सात मार्च तक आधार कार्ड बनाने का कार्य तेजी से किया जाएगा। विशेष अभियान के तहत प्रधान डाकघर में प्रतिदिन कम से कम 100 आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। उपडाकघरों मे यह संख्या 50 निर्धारित की गई है। साथ ही डाकघर में विशेष आधार काउंटर खोले जाएंगे, जो पूरे दिन आधार कार्य ही करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए आधार कार्ड की काउंटर मशीनों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। नौ मार्च को स्पेशल ड्राइव के तहत बनाए गए व संशोधन किए गए आधार कार्ड की रिपोर्ट प्रवर अधीक्षक डाकघर द्वारा पुनरीक्षित की जाएगी। यह अभियान प्रधान डाकघर नई मंडी, मुख्य डाकघर शामली, उपडाकघर मुजफ्फरनगर सिटी, जानसठ, कांधला, खतौली, कैराना, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर कचहरी, बघरा, भोपा, चरथावल, गांधी कालोनी, जलालाबाद, मीरापुर, रोहाना मिल्स, शाहपुर, सिसौली व थानाभवन में चलेगा।