फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A youth was shot dead in a village of Muzaffarnagar district and dead body found

मुजफ्फरनगर: लापता युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 04 Nov 2022 03:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Nov 2022 03:46 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर समाचार : लापता युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
A youth was shot dead in a village of Muzaffarnagar district and dead body found
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली के गांव छछरपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतक युवक गुरुवार शाम से ही लापता था। उसका शव गांव के ही निकट एक खेत से बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक गत माह ही दुष्कर्म के एक मामले में जेल से जमानत पर छूटा था। गांव छछरपुर निवासी 23 वर्षीय सूरज पुत्र सोनवीर रंगाई-पुताई का काम करता था। वह गुरुवार शाम के समय करीब 7:30 बजे से अचानक लापता हो गया था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की तो गांव के निकट सतीश पुत्र मोहर सिंह के खेत की मेड के निकट उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवाल कांड: BJP विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द, अदालत ने सुनाई थी दो साल की सजा, जयंत ने ट्वीट कर लिखा...

सूचना मिलने पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। बताया गया कि युवक अविवाहित था। उसकी हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed