फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young woman is adamant on going with her lover in Charathaval

परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी संग जाने की जिद

Thu, 04 Feb 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
A young woman is adamant on going with her lover in Charathaval
चरथावल। गांव बधाई कलां से 26 जनवरी को लापता हुई युवती बृहस्पतिवार को परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी संग शादी कर लेने व उसके साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती को उसकी इच्छानुसार प्रेमी संग रहने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बधाईकलां निवासी युवती गत 26 जनवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। युवती का काफी समय से घर के पास ही रहने वाले युवक संग प्रेम-प्रसंग चल रहा था और प्रेमी भी उसी दिन से गायब था। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। दो दिन पूर्व युवती को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए थे, जहां उसने प्रेमी संग शादी कर लेने की बात कहते हुए उसी के साथ रहने की बात कही। कोर्ट ने युवती को उसकी मर्जी से जाने देने के आदेश थाना पुलिस को दिए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवती के परिजनों की मौजूदगी में एक बार फिर उससे पूछताछ की तो युवती हर हाल में प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पुलिस ने युवती को उसकी इच्छानुसार प्रेमी के यहां जाने के लिए भेज दिया। इसके साथ ही युवती के परिजनों को भी उसे परेशान न करने की कड़ी हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed