{"_id":"5f21c1a58ebc3e636c6651de","slug":"a-woman-sitting-on-a-sit-in-protest-muzaffarnagar-news-mrt493708916","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला
विज्ञापन
नई मंडी की भरतिया कालोनी में ससुराल में मकान के बाहर धरने पर बैठी महिला
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला भरतिया कॉलोनी में बुधवार को नोएडा से आई महिला ससुराल में एंट्री न दिए जाने पर घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास कर रही है, लेकिन देर रात तक कोई हल नहीं निकल सका।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिया कॉलोनी निवासी अमरीश पुत्र विक्रम सिंह की शादी करीब छह वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी तमन्ना से हुई थी। पति-पत्नी दोनों शादी के बाद से ही नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं, जिनके अभी कोई बच्चा नहीं है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा है, जो महिला थाना नोएडा में भी विचाराधीन है। लॉकडाउन शुरू होने से कुछ दिन पूर्व अमरीश पत्नी को नोएडा में ही छोड़कर अपने घर भरतिया कॉलोनी आ गया था, जिसके बाद से वह यहीं रह रहा है। बुधवार दोपहर अमरीश की पत्नी नोएडा से भरतिया कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई, जिसे देख अमरीश व उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला ने ससुराल में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पति व उसके परिजनों ने उसे घर में नहीं आने दिया। इस पर महिला घर के बाहर ही चबूतरे पर धरना देकर बैठ गई। मामले की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन न तो महिला घर से बाहर रहने को राजी है और न ही ससुराल वाले उसे घर में आने देने के पक्ष में हैं। दोनों पक्षों में घंटों की वार्ता के बाद पति महिला को किराए के अलग मकान में रखने पर सहमत हुआ, लेकिन पत्नी इससे इंकार कर ससुराल में ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है। देर रात तक मामले में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की वार्ता जारी थी।
इन्होंने कहा ........
इंस्पेक्टर नई मंडी योगेश शर्मा का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है, जिसके चलते ससुराल पक्ष महिला को घर में नहीं आने देना चाहता कि कहीं वह घर के भीतर कुछ कर न ले। वहीं, महिला हर हाल में ससुराल में ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है। दोनों पक्षों की वार्ता जारी है, जल्द ही कोई न कोई समाधान निकाल लिया जाएगा।