फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A woman ordered Javed to make bombs and many secrets have revealed during interrogation of STF

STF Action: महिला ने दिया था टाइम बम बनाने का ऑर्डर, जावेद से घंटों हुई पूछताछ, सामने आए बड़े राज

Fri, 16 Feb 2024 05:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 05:24 PM IST
सार

STF Action in UP : जावेद ने पूछताछ में कबूल किया है कि एक महिला ने ऑर्डर देकर यह बम बनवाए थे। एसटीफ की टीम उस महिला की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
A woman ordered Javed to make bombs and many secrets have revealed during interrogation of STF
टाइम बम के साथ आरोपी जावेद गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार टाइम बोतल बम (आईईडी) बरामद किए गए हैं। जावेद ने पूछताछ में कबूल किया है कि एक महिला ने ऑर्डर देकर यह बम बनवाए थे। एसटीएफ की टीम उस महिला की तलाश में जुट गई है। एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी यह टाइम बम बना चुका था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यूपी एसटीएफ को काफी समय से फरार इनामी अपराधियों के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। इस संबंध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके चलते एसपी बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ के देखरेख में कार्रवाई की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम जावेद है, वह काली नदी के न्याजूपुरा पुल के पास आने वाला है और उसके पास कुछ संदिग्ध सामान है। एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचित कराते हुए मुखबिर की निशानदेही पर एक व्यक्ति को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ा लिया। वहीं, तलाशी लेने पर उसके कंधे पर लटके नीले रंग के बैग को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक कैंपस शूज का डिब्बा मिला। उस डिब्बे के अंदर चार टाइम बोतल बम (आईईडी) मिले।

इसके बाद एसटीएफ की टीम ने तत्काल बम डिस्पोजल स्क्वायड को मौके पर बुला लिया। इस संबंध में आईबी, इंटेलीजेंस, एटीएस के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। वहीं, बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर आया और बरामद चार बोतल बम (आईईडी) का उनके द्वारा निरीक्षण कर अपने कब्जे में लेकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

आरोपी जावेद ने बताया कि यह चार बोतल बम आईईडी है। बोतल के अंदर गन पाउडर-999, लोहे की छोटी गोलियां, रूई, पीओपी आदि है। यह बोतल बम (आईईडी) उसने इमराना पत्नी आजाद निवासी ग्राम बंतीखेड़ा, थाना बाबरी, जनपद शामली, हॉल पता-198/30 काली नदी पुलिस के पास प्रेमपुरी, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर के कहने पर स्वयं तैयार किए। वह ग्लूकोज की बोतलें डाक्टरों से व लोहे की गोलियां साइकिल की दुकान व घड़ी की मशीन घड़ी की दुकानों से लेता था। इमराना ने उसे बोतल बम तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये पहले दिए थे। महिला ने 40 हजार रुपये बाद में बम देते समय देने को कहा था। वह आज इन तैयार बोतल बम (आईईडी) को इमराना को देने आया था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बोतल बम (आईईडी) बनाने के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि उसके चाचा मौ. अरर्शी पुत्र खलील निवासी मिमलाना रोड, रामलीला टीला, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर जो पटाखे बनाने का काम करते है, उनके यहां पर रहकर उसने बारूद व बोतल बम (आईईडी) बनाने का काम सीखा। इसके अलावा कुछ जानकारी उसने यूट्यूब व इंटरनेट के माध्यम से हासिल की थी। इन टाइम बोतल बम (आईईडी) का कहां प्रयोग करना था, इसके बारे में इमराना ही जानती है।

यह भी पढ़ें: टाइम बम से मची खलबली: आतंकवाद से तो नहीं जुड़े तार, जावेद जल्द उगलेगा सच, हर बिंदु पर जांच कर रही STF

पूछताछ में यह भी बताया कि मेरी मां का नाम नीतू है, जो नेपाल में लाजीम पार्ट, खरसानी ताल, काठमांडू की रहने वाली है। उसके पिता नेपाल घूमने गए थे। वहीं पर उनकी जान-पहचान हुई और उन्होंने वहीं पर शादी कर ली। वे दो भाई और एक बहन है, जिनका जन्म नेपाल में ही हुआ था। उसकी बहन की शादी नेपाल में ही हुई है और उसका भाई अमेरिका के न्यूयार्क में रहकर एमसीआर शॉपिंग स्टोर पर काम करता है। उसकी नर्सरी से कक्षा सात तक की पढ़ाई नेपाल में ही हुई। इसके बाद वह अपने दादा के यहां मुजफ्फरनगर आ गया।

यह भी पढ़ें: UP: एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर से बरामद किए चार टाइम बम, एक आरोपी पकड़ा, पूछताछ में जावेद खोलेगा बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed