फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A woman died in a road accident

सड़क हादसे में एक महिला की मौत दूसरी घायल

Fri, 13 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
A woman died in a road accident
सड़क हादसा। - फोटो : ???? ??????
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाइवे पर स्कूटी अनियंत्रित होने के कारण गिर गई। स्कूटी पर सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरी महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

मेरठ की रहने वाली महिला साक्षी (35) पुत्री गोपाल स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थी। साक्षी गांव फुगाना में तैनात थी। उसकी सहेली मोनिका पुत्री सोमपाल सिंह निवासी ढ़िंढ़ावली थाना तितावी गांव करौदा महाजन में तैनात है। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे साक्षी अपनी सहेली मोनिका की स्कूटी चलाने लगी। मोनिका पीछे बैठ गई। मेरठ-करनाल हाइवे पर फुगाना व लोई गांव के बीच पीछे से आए ट्रक के हॉर्न की आवाज सुनकर साक्षी घबरा गई। और स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। साक्षी का सिर बीच सड़क डिवाइडर से टकरा गया। हेलमेट नहीं लगे होने के कारण सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि मोनिका घायल हो गई। सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोनिका को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सूचना मृतका के परिजनों दे दी है। घटना की तहरीर मोनिका ने फुगाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed