फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A sharp weapon went on a peg in the field, ten injured

खेत में खूंटी गाड़ने को लेकर दो पक्षों में चले धारदार हथियार, दस घायल

Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
A sharp weapon went on a peg in the field, ten injured
खेत में खूंटी गाड़ने पर चले धारदार हथियार, दस घायल
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में खेत की मेड़ पर निशानदेही के लिए लगाई जा रही लकड़ी की खूंटी को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले। जिसमें दस लोग घायल हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ निवासी धर्म सिंह व मदन एक ही परिवार के हैं। दोनों खेत के भी पड़ोसी हैं। सोमवार को धर्म सिंह व मदन दोनों खेत की मेड़ पर निशानदेही के लिए लकड़ी की खूंटी लगा रहे थे। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। दोनों ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी, तो दोनों ओर से कुछ लोग खेत पर पहुंच गए और वहां मारपीट व गाली गलौज हो गई। इसके बाद एक दूसरे से निपटने की धमकी देते हुए दोनों पक्ष गांव आ गए। गांव में आते ही एक बार फिर दोनों और से लाठी डंडे, धारदार हथियार, ईंट, पत्थर चल पड़े। एक पक्ष से दीपक, प्रदीप, हरवीर, संदीप, धर्म सिंह व दूसरे पक्ष से विजेंद्र, जितेंद्र, मुनेश, मदन आदि घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लाठी फटकार कर तितर-बितर किया। घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। दोनों पक्षों के दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी ने भी अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी पर जिम्मेदारों ने करा दिया था फैसला
बताया गया कि सोमवार सुबह विवाद और मारपीट होने पर जिम्मेदार लोगों ने शुकतीर्थ पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। इसके बाद सोमवार शाम को ही दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed