{"_id":"68a5cb418b68c0d22e0482fb","slug":"a-pistol-factory-was-running-under-the-guise-of-welding-two-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-152463-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वेल्डिंग की आड़ में चल रही थी तमंचा फैक्टरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वेल्डिंग की आड़ में चल रही थी तमंचा फैक्टरी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने बरवाला गांव में चलाई जा रही तमंचा फैक्टरी को पकड़ा और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी मदन पाल अपने घर में वेल्डिंग के काम की आड़ में डेढ़ साल से तमंचा फैक्टरी चला रहा था। पुलिस ने मौके से बने व अधबने तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि शाहपुर पुलिस ने बुधवार को गांव बरवाला में एक घर पर दबिश देकर वहां तमंचे बनाते हुए घर के मालिक मदन पाल को पकड़ा। मौके से ही शहर कोतवाली के गांव शेरपुर निवासी आसिफ को भी पकड़ा गया।
घर मालिक ने पूछताछ में बताया कि वह गांव में कई साल से घर पर ही खराद व वेल्डिंग का काम करता है। डेढ़ साल से वह तमंचे बनाने का काम कर रहा है। आसिफ उसका सप्लायर है। जान पहचान वालों को वह तमंचे बेचता है। अब तक लगभग 70 तमंचे बेच चुका है। वह गांव में किसी से भी ज्यादा बात नही करता था ताकि किसी को उसके काम के बारे में पता न चले। वह खेती का काम भी करता है।
विज्ञापन
घर पर वह पत्नी व एक बच्ची के साथ रहता है। उसने बिजनौर, शामली, सहारनपुर, हरिद्वार, मेरठ के मवाना में रहने वाले परिचितों को तमंचे बेचे हैं। तमंचा फैक्टरी चलाने का मुख्य आरोपी व सप्लायर इस धंधे से कमाए रुपये आपस में बांटते है। आसिफ के खिलाफ शहर कोतवाली में तीन व शाहपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
मौके से 17 तमंचे, एक मस्कट, एक बंदूक के अलावा अधबने तमंचे व उपकरण बरामद किए हैं। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल व एसओ शाहपुर मोहित चौधरी मौजूद रहे।