फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A panel of doctors will investigate the death of the patient

डॉक्टरों का पैनल गठित, करेगा मौत की जांच

Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
A panel of doctors will investigate the death of the patient
मुजफ्फरनगर। निर्वाल हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान रीढ़ की हड्डी में बेहोशी का इंजेक्शन लगने पर हुई मरीज की मौत के मामले में सीएमओ ने मेडिकल जांच के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया है। आरोपी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ पुलिस पहले ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी महेंद्र सिंह धीमान के पुत्र योगेंद्र कुमार पित्त की थैली का ऑपरेशन कराने के लिए शहर के सरकुलर रोड स्थित निर्वाल हॉस्पिटल में आठ सितंबर को भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन कक्ष में बेहोशी का इंजेक्शन लगाते ही योगेंद्र की हालत गंभीर हो गई थी। उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था, जहां योगेंद्र की मौत हो गई थी। हंगामे के बाद योगेंद्र की पत्नी ज्योति उर्फ पिंकी की तहरीर पर निर्वाल हॉस्पिटल और स्टाफ के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट घटना के पांच दिन बाद दर्ज की गई। मरीज के इलाज में लापरवाही से मौत के आरोपों की जांच के लिए सिविल लाइन पुलिस के पत्र पर सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया है। पैनल में एसीएमओ डॉ. शरण सिंह, स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के एनेस्थेटिस्ट डॉ. संजय जोधा तथा फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा शामिल हैं। सीएमओ ने निर्वाल हॉस्पिटल के आरोपी सर्जन डॉक्टर गौरव निर्वाल और योगेंद्र की पत्नी ज्योति को 22 सितंबर को डॉक्टर पैनल के समक्ष अपना पक्ष रखने को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed