फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A mourning procession was taken out on Chehlum, the coffin was recovered

Muzaffarnagar News: चेहल्लुम पर निकाला गया मातमी जुलूस, ताबूत बरामद हुआ

Sun, 24 Aug 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A mourning procession was taken out on Chehlum, the coffin was recovered
खतौली में चेहल्लुम पर मजलिस में मौजूद ​शिया सोगवार। संवाद
खतौली। चेहल्लुम पर नगर में मातमी जुलूस निकाला गया, जिसमें अलम, जुलजुनाह और ताबूत बरामद हुआ। शिया सोगवारों ने इमाम हुसैन की याद में मातमपुर्सी की।
विज्ञापन

चेहल्लुम पर मोहल्ला जैन नगर स्थित मस्जिद अमीरुल मोमिनीन में मजलिस को खिताब फरमाते हुए मौलाना अजादार हुसैन ने कहा कि इमाम हुसैन ने इस्लाम और इंसानियत को जिंदा रखने के लिए करबला में अपने कुनबे के लोगों के साथ शहादत दी। उन्होंने यजीद की बात नहीं मानी तो यजीद ने उनके कुनबे के लोगों पर जुल्म किया। इमाम हुसैन के साथ 72 लोगों ने शहादत दी। करबला के वाकयात सुनकर अजादार गमगीन हो गए। इसके बाद मातमी जुलूस निकाला गया।

मातमी जुलूस जैन नगर की गली नंबर से होता हुआ मस्जिद पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में इमाम हुसैन का ताबूत, जुलजुनाह और अलम बरामद हुए। मरसियाखान शुऐब जैदी, नोहाखान कायम जैदी, मोहम्मद जैदी, मिनहाल रहे। अंंजुमन नासिराने हुसैनी चितौड़ा सादात के अजादारों के साथ रजी हैदर जैदी, अरशद जैदी, काजिम हुसैन, इसरार जैदी, नुसरत जैदी, आजम जैदी, शब्बू जैदी, अब्बास जैदी, जुल्फकार जैदी ने मातमपुर्सी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed