फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A grand temple of Lord Shri Ram will soon be built in Ayodhya: Alok

अयोध्या में जल्द बनेगा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर: आलोक

Sat, 19 Oct 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
A grand temple of Lord Shri Ram will soon be built in Ayodhya: Alok
सहारनपुर: विहिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार एडवोकेट का टोल प्लाजा पर स्वागत करते ? - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार एडवोकेट के देवबंद आगमन पर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी के नेतृत्व में विहिप और बजरंग के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर आलोक कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में स्थित श्रीराम मंदिर पर निर्णय आने से पूर्व वह संगठन का प्रवास कर रहे हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहे, कारसेवा भी करनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद का फैसला हमारे पक्ष में आएगा और बहुत ही जल्द वहां भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने बताया कार्यकारी अध्यक्ष दो दिन सहारनपुर महानगर में रहेंगे। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी, जिला मंत्री आशीष रोड, जिला प्रचार मंत्री सचिन गुर्जर, बजरंग दल के जिला संयोजक अमित त्यागी, सह संयोजक अक्षय धीमान के अलावा सन्नी त्यागी, हरीश शर्मा, पंकज त्यागी, रविंद्र पंवार, राजकिशोर रोड, अभिनव, कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed