फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A fire in a van in Morna

मोरना में वैन बनी आग का गोला, दुकानदारों में अफरातफरी मची, चालक सहित तीन झुलसे 

Fri, 03 Aug 2018 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
A fire in a van in Morna
मोरना में वैन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
मोरना में सड़क किनारे वैन में अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। देखते ही देखते वैन धू-धूकर जलने लगी। आग की चपेट में आने से वैन का चालक सहित तीन लोग झुलस गए। आग का गोला बनी वैन को देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दुकानदार दुुकानों के शटर गिराकर जान बचाकर दूर खड़े हो गए। पुलिस ने यातायात को रुकवा दिया। वैन में हुए धमाकों से इलाका दहल गया।
विज्ञापन


लोगों में दहशत फैल गई। हादसे से ठीक पहले वहां से कांवड़ियों से भरी बस व कई कांवड़िये भी गुजरे थे। धमाके से बड़ा हादसा भी हो सकता था। ग्रामीणों ने बमुश्किल वैन की आग को बुझाया। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर दो दुकानों से गैस रिफिलिंग सामान सहित तीन दर्जन गैस सिलिंडरों को अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक मोरना भोपा मार्ग पर व्यस्त बाजार मेें सड़क किनारे वैन खड़ी करके चालक वरुण ने दुकान से गैस रिफिलिंग कराई। इसके बाद चालक ने जैसे ही वैन को स्टार्ट किया तो उसमें आग लग गई। आग लगने से चालक वरुण व वहां खड़े दो अन्य लोग भी आग से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को चिकित्सक के यहां भेजवाया। इसी बीच वैन में रखे गैस सिलेंडर से आग की लपटें निकलने लगी, जिससे वैन आग का गोला बन गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया।

इसी बीच वैन में जोरदार दो धमाके हुए। धमाकों से इलाका दहल उठा। लोगों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वैन में लगी आग पर पानी डालकर काबू किया, मगर तब तक वैन जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने भारी पैमाने पर गैस रिफिलिंग होने की शिकायत पर जली वैन के सामने वाली दो दुकानों की तलाशी ली, तो उसमें से दो गैस रिफिलिंग सहित तीन दर्जन गैस सिलिंडर मिले।

सूचना मिलने पर एसडीएम विजय कुमार व सीओ राममोहन शर्मा भी पहुंच गए। एसडीएम ने घटना की ग्रामीणों से जानकारी ली।  आपूर्ति निरीक्षक वेदप्रकाश अग्रवाल ने भोपा थाने में गैस रिफिलिंग करने वाले दुकानदार गांव बेहडडाहेडी निवासी बिजेंद्र उर्फ मोदी पुत्र भोपाल व ट्रांसपोर्ट मालिक वैन चालक वरुण मलिक के विरुद्घ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बिजेंद्र की दुकान से 21 सिलिंडर व वरुण मलिक की ट्रांसपोर्ट की दुकान से 15 सिलेंडर व रिफिलिंग का सामान बरामद किया गया।

कांवड़िय़ों से भारी बस बाल बाल बची 
-वैन में आग लगने के दौरान वहां से कांवड़ियों से भरी खचाखच बस व कई पैदल कांवड़िये गुजरे। वैन में धमाका होने से पूर्व बस व कांवड़िये निकल चुके थे। अगर उस वक्त वैन में धमाके हो जाते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। 

पानी व रेत से ग्रामीणों ने बुझाई आग 
ग्रामीणों ने वैन में लगी आग को बुझाने के लिए पानी और रेत का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद सिलिंडर से निकलती आग की लपटों को बुझाने में नाकाम रहे, जिस कारण वैन में सिलिंडर दो बार धमाके से फटा। इन धमाकों से इलाका दहल गया था और लोगों में दहशत फैल गई थी।  

सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वैन में आग लगना अलग बात है, लेकिन गैस सिलिंडर में आग लगना बड़े हादसे का सबब बन सकता था। नजदीक दुकान से गैस रिफिलिंग का सामान व गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं। जांच कर दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने बताया कि मोरना में जांच पड़ताल के लिए तहसील से टीम को भेजा जाएगा। जिस किसी दुकानदार व प्रतिष्ठान व सेंटर आदि पर आग बुझाने को संयंत्र नहीं होगा, उस पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारी से भी जांच कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed