{"_id":"5eff66ea8ebc3e42c4599620","slug":"a-fight-on-two-sides-in-kassavan-muzaffarnagar-news-mrt489477542","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्सावान में दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्सावान में दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव
विज्ञापन
कस्सावान में दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार के कस्सावान में बृहस्पतिवार रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति पर काबू पाया।
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि घटना में कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हुए थे। हालांकि घटना के मद्देनजर पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के 11 नामजद व 14 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में एक पक्ष से करीम, सोनू, सलमान, भैय्या व पांच अज्ञात और दूसरे पक्ष से इनायत अली, शाहआलम, तालिब, मैनूदीन, अजरूद्दीन, अब्दुल्ला व कलीम और आठ-नौ अज्ञात आरोपी हैं। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी ग्रामीण शुक्रवार शाम मिनी टेंपो में एक भैंस लेकर आए थे। जैसे ही मिनी टेंपो न्याजूपुरा पहुंचा, उसके पीछे-पीछे कुछ लोग बाइक से पहुंचे और भैंस को शामली जनपद से चोरी कर लाया जाना बताया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त भैंस के साथ ही दोनों पक्षों को भी थाने बुला लिया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी।