{"_id":"60b4b88e8ebc3e14c81841e2","slug":"a-contract-worker-died-after-being-hit-by-a-high-tension-line-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत, हंगामा
Mon, 31 May 2021 03:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 31 May 2021 03:51 PM IST
सार
एक संविदाकर्मी की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं 50 लाख रुपये की मुआवजे की मांग करते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल के गांव चौकड़ा में एक संविदाकर्मी की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों के साथ प्रशासन से आश्रित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की मांग की। बताया गया कि बुड्ढाखेड़ा निवासी जसवंत लाइन ठीक कर रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। बताया गया कि सोमवार सुबह 10 बजे से मौके पर भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई थी। चार घंटे तक मृतक का शव ट्रांसफार्मर पर लटका रहा। ग्रामीणों ने मांग पूरी होने तक शव नहीं उतरने देने की बात कही।
विज्ञापन
वहीं मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुचें सीओ सिटी, सीओ सदर एवं एसडीएम सदर ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। लेकिन पीड़ित पक्ष 50 लाख से कम पर मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन