{"_id":"49-55221","slug":"Muzaffar-nagar-55221-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलेे ने महिला कांस्टेबिल को तमाचा जड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलेे ने महिला कांस्टेबिल को तमाचा जड़ा
Muzaffar nagar
Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। जानसठ तिराहे पर मनचलों ने दो महिला कांस्टेबिलों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला कांस्टेबिल को तमाचा जड़ दिया। कान का पर्दा फटने से कांस्टेबिल लहूलुहान हो गई। घायल अवस्था में ही कांस्टेबिल आरोपी को घसीटते हुए थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के दो साथियों को भी दबोच लिया। पकडे़ गए तीनों आरोपी सगे भाई है। आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक हैँ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खतौली कोतवाली में तैनात दो महिला कांस्टेबिल गुरुवार की रात्रि करीब आठ बजे बिद्दीवाड़ा से खरीदारी करके आ रही थी। इसमें एक कांस्टेबिल वर्दी में थी। जानसठ तिराहे पर खडे़ तीन युवकों ने सिविल ड्रेस पहने महिला कांस्टेबिल के साथ छेड़छाड़ की। इस पर दोनों कांस्टेबिलों ने युवकों को पकड़ लिया। एक युवक ने वर्दी पहने महिला कांस्टेबिल के कान पर तमाचा जड़ दिया। इससे उसके कान से खून निकलने लगा। घायल होने पर भी कांस्टेबिल ने आरोपी को नहीं छोड़ा। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। एक और हमलावर को पकड़ लिया गया। घायल महिला कांस्टेबिल हमलावर युवक को घसीटते हुए थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी सचिन मलिक भी मौके पर पहुंचे। दबिश देकर तीसरे मनचले को भी दबोच लिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपी युवक शेवंत, योगेश, दीपक सगे भाई हैं। आरोपी रामनगर, किला परीक्षितगढ़ जिला मेरठ के निवासी हैं। आरोपी गुर्जर कॉलोनी में धामा कोचिंग सेंटर चलाते है। सीओ तारिक मोहम्मद ने बताया कि घायल कांस्टेबिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।