{"_id":"49-55220","slug":"Muzaffar-nagar-55220-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के अपहरण की सूचना से अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के अपहरण की सूचना से अफरातफरी
Muzaffar nagar
Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। खाईखेड़ा के जंगल में बच्चे के अपहरण की सूचना से गुरुवार को हड़कंप मचा रहा। कुछ स्कूली बच्चों ने कार सवार बदमाशों को बच्चे को जबरन उठाते हुए देखने का दावा किया। पुलिस टीम के तलाश के बावजूद कोई कामयाबी नहीं मिली।
ककरौली क्षेत्र के खाईखेड़ा निवासी अंजुम, सोनिया, आसिफा, रूबी आदि कई बच्चे रोजाना की भांति गुरुवार सुबह खुजेड़ा स्थित एमएम मॉर्डन पब्लिक स्कूल जा रहे थे। बच्चों का दावा है कि उन्होंने पुलिया के पास सफेद रंग की कार सवार बदमाश करीब सात साल के एक बच्चे को जबरन उठाकर ले जाते हुए दिखे। बच्चों ने इस संबंध में प्रधानाचार्या समेत अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ जानसठ जगतराम जोशी और ककरौली थाना प्रभारी वेद प्रकाश गिरि दलबल के साथ स्कूल पहुंच गए। बच्चों से पूछताछ के बाद मामले की जानकारी एसएसपी को दी गई। पुलिस कप्तान के आदेश पर जिलेभर में नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगलों में भी कांबिंग की। दिनभर की मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। आसपास के ग्रामीणों से पुलिस ने बच्चे के संबंध में जानकारी की, लेकिन यह तक नहीं पता चल सका कि अपहृत बच्चा कौन था? एसएसपी और एसपी क्राइम कल्पना सक्सेना लगातार सीओ और एसओ से संपर्क साधे रहे। देर शाम तक इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी। एसएसपी ने बताया कि बालक के अपहरण की सूचना मिली थी। बच्चा किसका और कौन था इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।