{"_id":"49-55214","slug":"Muzaffar-nagar-55214-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार संघ चुनावः प्रत्याशियों के लिए नामांकन राशि तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार संघ चुनावः प्रत्याशियों के लिए नामांकन राशि तय
Muzaffar nagar
Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ चुनाव के लिए चुनाव समिति की मीटिंग में कई अहम निर्णय लिए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को नामांकन के एक हजार रुपये जमा कराने होंगे। सदस्य के लिए शुल्क एक सौ रुपये रखा गया है। मतदान में बार कौंसिल का पहचान पत्र जरूरी किया गया है।
गुरुवार को जिला बार संघ के चुनाव अधिकारियों की मीटिंग कार्यकारिणी कक्ष में हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णु चंद त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में कई निर्णय किए गए। चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पौरिया ने बताया कि 22 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 10 से दो बजे तक रखा गया है। 23 अप्रैल को नामांकन वापसी का समय दुपहर साढे़ बारह बजे तक होगा। नामांकन शुल्क पर भी सहमति बनी। अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए एक हजार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष 750, उपाध्यक्ष 250, कोषाध्यक्ष 500 और सदस्य पद के लिए एक सौ रुपये नामांकन शुल्क देना होगा। मतदान के दिन आईकार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। चुनाव अधिकारी सोपाल सिंह, आमोद कुमार, सैय्यद शबीहे मुस्तफा, जेके जैन, राजीव शर्मा, कपिल कुमार, अजय कुमार पुंडीर व हरिराम शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।