{"_id":"628fc256fe1eb83bf76d64ae","slug":"98-proposals-of-four-crores-approved-from-kshetra-panchayat-development-plan-muzaffarnagar-news-mrt590294191","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत विकास योजना से चार करोड़ के 98 प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत विकास योजना से चार करोड़ के 98 प्रस्ताव मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए चार करोड़ के 98 प्रस्ताव मंजूर हुए। ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने शमशान घाट, अमृत सरोवर योजना से तालाबों की सुंदरीकरण आदि के प्रस्ताव दिए। ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता अक्षय पुंडीर ने कहा जिस क्षेत्र के प्रस्ताव शामिल होने से रह गए है, उन्हें अगली बैठक में समायोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
खंड विकास कार्यालय पर आयोजित बीडीसी और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बीडीसी सदस्यों ने यात्री शेड, इंटरलॉकिंग कार्य, अमृत सरोवर तालाब, शमशान घाटों का निर्माण एवं जीर्णोद्घार, नाली खंड़जा, सीसी रोड़ आदि के प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत योजना के अंतर्गत बैठक में दिए। सभी प्रस्तावों का सर्व सम्मति से मंजूर कर दिया। अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने कहा कि भेदभाव के बिना क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। हर सोमवार को वह ब्लॉक कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनेंगे। ब्लॉक से जुड़े अधिकारियों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्राथमिक शिक्षा, तीनों पेंशन, एनआरएलएम योजनांतर्गत समूहों का गठन और अनुदान की विस्तृत जानकारी दी। डा. अमरदीप सिंह ने पशुपालन विभाग की बीमा योजना और पशुओं को निरोगी रखने के बारे में बताया। संचालन जेई निर्दोष त्यागी ने किया। विवेक बालियान, जिपंस के पति डा. विपिन त्यागी, प्रधान विनोद पुंडीर रोनी हरजीपुर, बिरालसी प्रधान लोकेश पुंडीर, संतराम, आदि मौजूद रहे।