फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   941 Corona warriors vaccinated in Muzaffarnagar district

जिले में 941 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका

Fri, 05 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
941 Corona warriors vaccinated in Muzaffarnagar district
शाहपुर में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण करती एएनएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में 941 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना पर विजय हासिल करने के लिए चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में बृहस्पतिवार को 941 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। पहले चरण के पांचवें चक्र में 62 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। दस केंद्रों पर 1510 स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था।
जिले में बृहस्पतिवार को दस केंद्रों पर 17 बूथों पर टीकाकरण हुआ। सुबह नौ बजे सभी स्थानों पर टीकाकरण प्रारंभ हुआ। सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि सभी दस केंद्रों पर 941 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। बृहस्पतिवार को जनपद में हुए टीकाकरण में सीएचसी बघरा में 70, बुढ़ाना में 23, जानसठ में 30, खतौली में 78, शाहपुर में 29, जिला महिला अस्पताल में 143 तथा जिला अस्पताल में 134 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इनके अलावा शांति मदन अस्पताल में 130, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल में 166, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में 124 स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों का टीकाकरण हुआ। अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) चैप्टर मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष डॉ एमएल गर्ग ने भी कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगवाया। सीएमओ ने बताया कि बाकी बचे लाभार्थियों को शुक्रवार को टीका लगाया जाएगा। शुक्रवार को ही पहले चरण का अंतिम चक्र रहेगा तथा साथ ही दूसरे चरण का टीकाकरण भी प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

शाहपुर सीएचसी पर प्राइवेट सेक्टर के चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि 42 में से 31 चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को टीका लगाया गया। एसडीएम बुढ़ाना अशोक कुमार, डिप्टी सीएमओ वीके सिंह ने टीकाकरण का निरीक्षण किया। बीडीओ राजेश कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट बीईओ सुदर्शनलाल भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में लगाए कर्मियों को टीकाकरण का विवरण
क्रम केंद्र बूथ लगाए गए टीके
1. बघरा 1 70
2. बुढ़ाना 1 37
3. जानसठ 1 30
4. खतौली 1 78
5. शाहपुर 1 29
6. जिला महिला अस्पताल 2 134
7. जिला चिकित्सालय 2 143
8. शांति मदन हॉस्पिटल 2 130
9. न्यू वर्धमान अस्पताल 3 166
10. मु. नगर मेडिकल कॉलेज 3 124
योग 17 941
आज फ्रंट लाइन वर्कर्स का होगा टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में शुक्रवार से दूसरा चरण प्रारंभ होगा। इसमें पुलिस कर्मियों, लेखपालों को भी टीका लगाया जाएगा। कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण की पूरी तैयारी हो गई है। शुक्रवार को पांच स्थानों पर बने आठ बूथों पर 582 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा पुलिस कर्मी और राजस्व कर्मी लेखपाल, संग्रह अमीन आदि शामिल रहेंगे। पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट के अलावा जिला अस्पताल, शांति मदन अस्पताल, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed