{"_id":"5ca4eba4bdec22143f758718","slug":"91554312100-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का हिस्सा बनने को उत्साहित हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का हिस्सा बनने को उत्साहित हैं युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र का हिस्सा बनने को उत्साहित हैं युवा
मुजफ्फरनगर। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए युवा उत्साहित हैं। पहली बार वोट डालने जा रहे इन युवाओं के जहन में कई मुद्दे हैं। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और देश के विकास के लिए वोट करेंगे। परिजनों को भी बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
डीएवी डिग्री कॉलेज में बीबीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में ऐसे अनेक छात्र-छात्राएं हैं, जो कि 11 अप्रैल को पहली बार वोट डालेंगे। मतदान को लेकर उनमें खासा उत्साह है। सार्थक कहते हैं कि वे छात्र हितों को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे। शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे। कृशांक कुमार और अफराज देश के विकास के लिए वोटिंग करने की बात कहते हैं। उनका कहना है कि देश का विकास तभी संभव है, जब एक साफ-सुथरी सरकार बने।
युवाओं के अपने मुद्दे हैं। उन्हें शिक्षा और रोजगार चाहिए। उनका वोट उसी को जाएगा, जो युवाओं के हितों को ध्यान में रखेगा।
- फिदा जैदी, छात्रा।
छात्राओं के लिए सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा को लेकर होती है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा, दहेज आदि मामलों में कदम उठाने वाले को समर्थन देंगी।
- निधि, छात्रा।
लड़कियों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। दूरस्थ क्षेत्रों में अच्छे स्कूल तक नहीं हैं। इस दिशा में कदम उठाने वाले जनप्रतिनिधि चाहिए।
- श्रद्धा, छात्रा।
आजकल जाति-धर्म के नाम पर मांगने का चलन सा हो गया है। इसका विरोध होना चाहिए। वोट डालते समय उनकी सोच विकास होगी न कि जाति-धर्म।
- ईशा, छात्रा।
मैं पहली बार वोट डालूंगा। उसकी प्रत्याशी को वोट पड़ेगा जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ सके। भ्रष्टाचार हमारे समाज की सबसे बड़ी बुराई है।
- विशेष कौशिक, छात्र।
मुफ्त की योजनाओं में सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। जनता का पैसा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साधनों में लगना चाहिए।
- दीपक कुमार, छात्र।