{"_id":"5c9a6df2bdec22068c429a25","slug":"91553624562-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई के गोदाम पर बंदरों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई के गोदाम पर बंदरों का आतंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफसीआई के गोदाम पर बंदरों का आतंक
जानसठ। खतौली तिराहे पर स्थित एफसीआई के गोदाम पर बंदरों ने आतंक मचा रख है। बंदरों ने गोदाम पर रखी अनाज की एक दर्जन से अधिक बोरियों को फाड़कर अनाज बिखेर दिया है। गोदाम में खाद्यान्न को रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बरामदे में ही अनाज की बोरियां लगी रहती हैं। सोमवार को बंदरों के एक झुंड ने गोदाम पर रखी एक दर्जन से अधिक बोरियों को फाड़ दिया और अनाज को इधर उधर कर दिया। बंदरों के आतंक से कर्मचारी भी परेशान रहते हैं। कर्मचारी मोहम्मद फरमान ने बताया कि बंदरों के आतंक से कर्मचारी आए दिन भागकर अपनी जान बचाते हैं।
वाहन चेकिंग अभियान चलाया
जानसठ। लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम व एसएसटी टीम ने चुनाव में शराब व रुपये बांटने से रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाकर कई दर्जन वाहनों की तलाशी ली गई। मंगलवार को एसडीएम विजय कुमार व एसएसटी टीम के साथ खतौली तिराहे पर लोकसभा चुनाव में शराब, हथियार व रुपयों के इस्तेमाल को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में एसएसटी टीम के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, एसआई संजय कुमार आदि शामिल रहे।