{"_id":"5c1e8601bdec22569f2671bf","slug":"91545504257-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस ने मारी भैंसा-बुग्गी को टक्कर, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस ने मारी भैंसा-बुग्गी को टक्कर, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। गांव भुम्मा निवासी किसान अमोघ कुमार शनिवार दोपहर करीब दो बजे गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी लेकर टिकौला मिल जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा, अचानक दिल्ली की ओर से आ रही एंबुलेंस सीधे उससे जा भिड़ी। हादसे में भैंसा-बुग्गी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही किसान अमोघ भी घायल हो गया। उधर, एंबुलेंस में लाश ले जा रहे बिजनौर निवासी कई लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एक हॉस्पिटल में उपचार दिलाते हुए गंतव्य के लिए भेज दिया। पीड़ित किसान ने एंबुलेंस चालक के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है।
नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
मीरापुर। समाजसेवी मूलचंद संगल की 27वीं पुण्यतिथि पर नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य बाजार में डिप्टी हाउस पर आयोजित शिविर का शुभारंभ समाजसेवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। डॉ अरविंद कुमार गर्ग के नेतृत्व में आयोजित शिविर में करीब 100 मरीजों की आंखों का परीक्षण कर उपचार दिया गया। शिविर के बाद गंगा मंदिर परिसर में समाजसेवी की स्मृति में पीपल के पांच वृक्ष रोपित किये गये। विद्युत व्यवस्था निवारण फोरम मेरठ के चेयरमैन नीरज संगल, मोहन लाल संगल, पंकज संगल, राकेश गुप्ता, अचल गोयल, रूपेश गुप्ता, उदित, विकास वर्मा, वासुदेव शर्मा, आशु संगल का सहयोग रहा।
बसंत शिक्षा सदन में स्काउट गाइड शिविर का समापन
मीरापुर। बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में चल रहा तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी ज्योतिभर्यानंद तीर्थ ने कहा कि ज्ञान व अनुशासन शिक्षा का मुख्य आधार है। उन्होंने चरित्र निर्माण के लिये स्वच्छ आचरण की आवश्यकता पर बल दिया। शिविर में 29 टोलियों के छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया। गांव संभलहेड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर प्रांगण में चल रहे शिविर के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने टेंट पिचिंग कर बसंत नगर का निर्माण किया। शिविर प्रशिक्षक हिदायतुल्ला खां ने बताया कि गाइड टोलियों में नमरा की कमल टोली प्रथम, रूकैया की गुड़हल टोली द्वितीय व लक्ष्मी की जीनिया टोली तृतीय स्थान पर रही। स्काउट टोलियों में आलिम की तोता टोली प्रथम, कामरान की तेंदुआ टोली द्वितीय, अजीम की बाज व फरमान की शेर टोली तृतीय स्थान पर रही। पूर्व प्रधान संभलहेड़ा अखलाक कुरैशी, प्रधानाचार्य सुनील गोयल, अंजू रानी, डॉ मयूर नागर, अंकज शर्मा, वेद प्रकाश, शिव कुमार, सेवाराम, लक्ष्मी रानी, शेखर सिंह, अनुराधा, अनुज कुमार, प्रविन्द्र व कोमल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
टिकौली चीनी मिल ने किया गन्ने का भुगतान
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र में तीसरा भुगतान जारी किया। मिल के अधिशासी अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने बताया कि मिल ने नौ दिसंबर से 15 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 19.41 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियों व बैंकों को भेज दिया है।