फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो से अधिक बच्चों पर छिनेगी सरकारी सहायता

दो से अधिक बच्चों पर छिनेगी सरकारी सहायता

Sun, 23 Dec 2018 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दो से अधिक बच्चों पर छिनेगी सरकारी सहायता
सांसद 28 को संसद में पेश करेंगे प्राइवेट मेंबर बिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनसंख्या वृद्धि से जूझ रहे देश को बचाने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान 28 दिसंबर को संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए प्राइवेट मेंबर बिल पेश करेंगे। इसी दिन सांसद डॉ बालियान छह अन्य सांसदों के साथ मिलकर नई दिल्ली के कांस्टीट्यूूशन क्लब में प्रेसवार्ता कर इस बिल को पास किए जाने की मांग देश के समक्ष रखेंगे। जनसंख्या नियंत्रण कानून पास होता है तो दो से अधिक बच्चे वाले परिवारों को सरकार की तरफ से मिलने वाली तमाम सहायता व सब्सिडी छिनने के साथ ही उनसे चुनाव लड़ने व वोटिंग करने का अधिकार भी छिन जाएगा।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद डॉ संजीव बालियान ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के संबंध में अमर उजाला को बताया कि गत संसद सत्र में उन्होंने देशभर के 125 सांसदों के हस्ताक्षर युक्त इस बिल की मंजूरी के लिए संसद के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष पेश किया था। हालांकि उस समय इस बिल को अपरिहार्य कारणों से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। सांसद ने कहा कि उनकी पुरजोर कोशिश रहेगी कि संसद में उनके बिल पर पार्टी लाइन से अलग हटकर वोटिंग हो, जिसके लिए वे विपक्षी पार्टियों के सांसदों से भी देशहित में इस बिल के समर्थन में आने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

छह सांसद भी बालियान के साथ
मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि मेरे समेत कुल सात सांसद जनसंख्या बिल संसद में पेश करने के बाद प्रेेसवार्ता कर देशहित में जरूरी इस कानून के बारे में देशभर की मीडिया को जानकारी देंगे। इन सांसदों में यूपी के राजेश पांडेय, डॉ राघव लखनपाल, बिहार से राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव, उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और मध्य प्रदेश से प्रह्लाद पटेल और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed