{"_id":"5c154f11bdec2253e6532653","slug":"91544900369-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा का समापन
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा का समापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा का शनिवार को विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिशन-2019 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
शहर के मोहल्ला प्रेमपुरी स्थित जैन औषधालय में शनिवार को कमल संदेश पदयात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता लक्ष्य साधकर मिशन-2019 में जुटे रहें। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत मिलेगी और केंद्र में फिर प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी काबिज होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में जाकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को जनजन तक पहुंचाने की अपील की। जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, कुश पुरी, विपुल भटनागर, मनोज कुमार, नरेशचंद मित्तल, संजीव संगम, संजय अग्रवाल, विजय शुक्ला, सरिता गौड, राजीव शर्मा, संजय गर्ग और सुनील दर्शन मौजूद रहे।