फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टूटे जूते पहनकर खेली जर्मनी की सेकुलिक

टूटे जूते पहनकर खेली जर्मनी की सेकुलिक

Fri, 16 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
टूटे जूते पहनकर खेली जर्मनी की सेकुलिक
सेकुलिक के लिए निराशा का रहा दिन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जर्मनी की एस. सेकुलिक को सिंगल और डबल्स में भले ही जीत नहीं मिल पाई, मगर सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर टूटे जूते के साथ मैच में संघर्ष करती सेकुलिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जब खेलने में दिक्कत आई तो विश्व की 448वीं रैंक की खिलाड़ी ने कपड़े की बैंडेंज टूटे जूते पर चिपकाकर सर्बिया की कोस्टिक के खिलाफ अपना मैच पूरा किया।

जर्मनी के शहर म्यूनिख में वर्ष 1992 में जन्मी एस. सेकुलिक को टूर्नामेंट में छठी रैंक मिली थी। क्वार्टर फाइनल में सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक के साथ मैच में अजीब नजारा दिखाई दिया। टूटे जूते के साथ खेलती सेकुलिक को जब दिक्कत आई तो उन्होंने कपड़े की बैंडेज टूटे जूते पर चिपका ली। दाएं हाथ की टेनिस खिलाड़ी सेकुलिक का यह अंदाज देख दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। भारत में पहले भी कई आईटीएफ टूर्नामेंट में खेल चुकी सेकुलिक के लिए बृहस्पतिवार का दिन निराशा का रहा। वह डबल्स के क्वार्टर फाइनल में भी बुल्गारिया की अलेक्जेंड्रा की जोड़ीदार थी, लेकिन यह मैच भी वह हार गईं। पांच साल की उम्र से टेनिस खेल रही सेकुलिक सिंगल और डबल्स की विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। वर्ष 2012 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में उन्होंने दस हजार डालर इनाम राशि का डबल्स खिताब जीता था। वर्ष 2017 उनके लिए शानदार रहा। इस साल उन्होंने शर्म अल शेख और निशि तामा में खेले गए तीन आईटीएफ टाइटल जीते। उम्दा खेल की बदौलत सेकुलिक की विश्व रैंकिंग 2017 में सिंगल में 281 पहुंच गई थी। सेकुलिक ने सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट की तारीफ की। उनके कोच मार्क मेगल और चैरिस पेलगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed