फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नेशनल हाइवे पर बन गया अवैध मार्केट

नेशनल हाइवे पर बन गया अवैध मार्केट

Sun, 07 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर बन गया अवैध मार्केट
नेशनल हाईवे पर बन गया अवैध मार्केट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अवैध निर्माण से दिल्ली-दून नेशनल हाईवे तक नहीं बच पा रहा है। पिछले एक माह में बिना नक्शे के अवैध मार्केट, रिसोर्ट बनाने का मामला उजागर हो चुका है। नए खुलासे में एनएच-58 पर शहर से मेरठ की ओर तिराहे के पास पर्दे में ढककर अवैध मार्केट बना दी गई।
खतौली के भंगेला में 15 हजार वर्ग मीटर में एमडीए से बिना नक्शा स्वीकृति के लग्जरी रिसोर्ट बनाने का मामला अभी फाइलों में उलझा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी और सिंचाई विभाग की एनओसी लिए बिना एक साल तक निर्माण होता रहा। नया मामला संधावली पुल के पास मुजफ्फरनगर शहर की एंट्री से पहले का है। एनएच-58 पर मेरठ की ओर नियम-कानून को ताक पर रखकर मार्केट बनती रही। बचाव के लिए काली पन्नी से दूर तक ढक दी गई। बिना नक्शे के दुकानें बनती रही। हैरत की बात यह है कि नेशनल हाईवे की भूमि परिधि से तीस मीटर पीछे जाकर ही कोई निर्माण कार्य हो सकता है। निर्माण कर्ता को बिल्डिंग के आगे नाले और सात मीटर की सड़क भी बनानी होगी। जैसा खतौली रिसोर्ट के मामले में हुआ, वैसे ही यहां भी एनएचएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया। एमडीए को नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन तक नहीं किया गया।
विज्ञापन

मंसूरपुर पुलिस को निर्माण रुकवाने की भेजी रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। एमडीए के क्षेत्रीय जेई ओम सिंह तोमर ने माना कि नेशनल हाईवे पर गलत तरीके से मार्केट बना दिया गया है। निर्माण कार्य पर रोक के लिए मंसूरपुर थाना प्रभारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर अवैध तरीके से मार्केट बनाई गई है। एमडीए और एनएचएआई के नियमों के अनुसार यहां मार्केट बन ही नहीं सकता। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
एसपी सिंह, मुख्य अभियंता, एमडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed