{"_id":"5bb65f6a867a5528f213a39f","slug":"91538678634-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक समारोह में दी सांस्कृतिक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक समारोह में दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। इस्लामिया इंटर कॉलेज में वार्षिक समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
प्रभारी डीआईओएस ब्रजेश कुमार ने कहा कि सभी विद्यालय की पहचान वहां का अनुशासन होता है। अनुशासित बच्चे ही जीवन में आगे बढ़ते हैं। मेधावी बच्चों के सम्मान से वे प्रोत्साहित होते हैं और बेहतर करने की जिज्ञासा उनके अंदर पैदा होती है। प्रबंधक सईद अनवर सिद्दीकी, अध्यक्ष जमीर अहमद अंसारी ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य डॉ सलीम अहमद ने विद्यालय की प्रगति का डाटा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। संचालन अकील अहमद एवं खलील अहमद सिद्दीकी ने किया।
महत्वपूर्ण
- इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन