फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार से कांवडिय़ा टकराया, गंभीर घायल

कार से कांवडिय़ा टकराया, गंभीर घायल

Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
कार से कांवडिय़ा टकराया, गंभीर घायल
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। बाईपास पर गंगनहर पुल पर बुधवार रात बाइक सवार कांवड़िया कार टकराकर घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजपाल पुत्र छिद्दा निवासी हमीरपुर, हाल निवासी गाजियाबाद अपने परिवार के साथ कार से गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बुधवार देर रात करीब दो बजे जब ये लोग रतनपुरी क्षेत्र के खतौली बाईपास पर गंगनहर पुल के पास पहुंचे, तो बाइक सवार कांवड़िये की बाइक कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार कांवड़िया घायल हो गया। इस दौरान हादसे में कार सवार अजय, अशोक और कार चालक राजपाल को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुुंची रतनपुरी पुलिस ने सभी घायलों को सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बाइक सवार कांवड़िये की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहोशी में होने के कारण कांवड़िये की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।


हादसे में कांवड़िया परिवार घायल
मोरना। पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करके वापस घर लौट रहा कांवड़िया परिवार बाइक फिसलने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायलों को एंबुलेंस द्वारा मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। अस्पताल में पहुंचे परिजन घायलों का प्राथमिक उपचार कराकर अपने साथ घर ले गए। भोपा क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर बाइक फिसल जाने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र के गांव सैदोपुर निवासी परिवार पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर बाइक द्वारा वापस घर लौट रहा था। हादसे में घायल अक्षय कुमार पुत्र श्रीपाल डाबर उसकी पत्नी महेंद्री, शिवानी व विशाल डाबर हो हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed