फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ठेकेदार ने विद्युत व्यवस्था का काम बंदकर सामान समेटा

ठेकेदार ने विद्युत व्यवस्था का काम बंदकर सामान समेटा

Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने विद्युत व्यवस्था का काम बंदकर सामान समेटा
खतौली। कांवड़ यात्रा में विद्युत व्यवस्था करने के काम का नगर पालिका की ओर से ठेका छोड़ा जाता है। आरोप है कि एक ठेकेदार ने बिना वर्क ऑडर के ही काम करना शुरू कर दिया था। सभासद मनोज सहरावत ने बताया कि उन्होंने बिना वर्क ऑडर के काम शुरू कर देने की शिकायत ईओ न्यायिक तहसीलदार से की। शिकायत पर ठेेकेदार ने शुक्रवार को काम बंद करके अपना सभी सामान समेट लिया।
विज्ञापन

सभासद मनोज सहरावत का कहना है कि नगर पालिका में विगत दिवस कांवड़ यात्रा में विद्युत व्यवस्था समेत अन्य कार्यों का ठेका छोड़ा गया था। अभी तक निविदा की प्रक्रिया पूरी भी नहीं हुई था और न ही वर्क ऑडर दिया गया था। आरोप है कि बिना वर्क ऑडर के ही एक ठेकेदार ने नगर पालिका के एक कर्मचारी से साठगांठ करके विद्युत व्यवस्था तथा अन्य कार्यों का काम शुरू कर दिया था। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की थी। बृहस्पतिवार को ईओ न्यायिक तहसीलदार दीपक कुमार से भी की थी। ईओ के संज्ञान में मामला आने पर शुक्रवार को ठेकेदार ने काम बंद कर दिया और सड़कों पर लाइट की व्यवस्था को लगाई गई बल्लियों का उखाड़ ली। इस संबंध में ईओ न्यायिक तहसीलदार दीपक कुमार का कहना है कि ठेका ओमपाल के नाम पर छोड़ा गया है। ठेकेदार ओमपाल ही विद्युत व्यवस्था समेत अन्य कार्यों की व्यवस्था करेंगे। किसी अन्य ठेकेदार को कोई ठेका नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed