{"_id":"5b5382484f1c1b1e308b622b","slug":"91532199496-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल, एक गंभीर
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल, एक गंभीर
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार देर रात जानसठ फ्लाईओवर पर बाइकों की भिडंत में दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अमित विहार निवासी अंकित शुक्रवार देर रात शहर से बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह जानसठ रोड फ्लाईओवर पर पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने अंकित की बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से अंकित को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया है।
रोहाना स्टेशन पर ट्रेन से वृद्धा की टांगें कटीं
मुजफ्फरनगर। जनपद के निकटवर्ती रोहाना स्टेशन पर शनिवार दोपहर बाद करीब 65 वर्षीय एक वृद्धा सहारनपुर की तरफ जाने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वृद्धा प्लेटफार्म से फिसलकर ट्रेन के नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। जब तक कोई वृद्धा को बचाने का प्रयास कर पाता, ट्रेन आगे चल दी, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में वृद्धा के दोनों पैर घुटनों से नीचे से कट गए, जिससे वह अचेत हो गई। ट्रेन के आगे निकलने के बाद राहगीरों ने वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे नाजुक हालत में रैफर कर दिया गया है। घायल वृद्धा की शनाख्त भी नहीं हो सकी है।