{"_id":"5b0da2064f1c1bac6e8b5341","slug":"91527620102-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस बनने का सपना राशि का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस बनने का सपना राशि का
Updated Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले की रैंक में तीसरा स्थान पाने वाली राशि चौधरी का सपना आईएएस बनने का है। उसका कहना है कि उसने पढ़ाई घंटों के हिसाब से नहीं एकाग्रता के हिसाब से की। जितनी देर भी पढ़ी एकाग्रता के साथ पढ़ी। सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता के साथ शिक्षकों को देती है।
शारदेन पब्लिक स्कूल की छात्रा राशि चौधरी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गांधी कॉलोनी के लाल बाग की रहने वाली राशि की मॉ आरती शिक्षिका और पिता बिजनेस मैन हैं। बेटी की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता पर राशि कहती है कि उसे यह पूरी उम्मीद थी कि 97 प्रतिशत से ऊपर आएंगे। माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के आशीर्वाद से उसे यह मौका मिला है। बैडमिंटन वह प्रतिदिन एक घंटा नियमित खेलती है। टीवी केवल जानकारी के लिए देखती है। ज्ञान बढ़ाने वाले कार्यक्रम या न्यूज उसकी पसंद है। व्हाट्सएप से पूरी तरह दूर हैं। राशि चौधरी का कहना है कि वह अपनी पढाई आईएएस परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए करेगी।