{"_id":"5b0070744f1c1b894c8b5e81","slug":"91526755444-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालक की करंट लगने से मौत
Updated Sun, 20 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस चालक की करंट लगने से मौत
रतनपुरी/खतौली।
गांव कैलाश नगर में करंट लगने से रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार किया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव कैलाशनगर निवासी अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह साहिबाबाद में रोडवेज डिपो में संविदा चालक के पद पर तैनात था। वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। शुक्रवार की रात को बिजली आने पर घरेलू आटा चक्की चलाने के लिए वह तार लगाने लगा। तार लगाते समय उसका हाथ तार से टच हो गया। वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग उस समय छत पर सोए हुए थे। परिजनों को रातभर कुछ पता नहीं चला। अनिल की करंट लगने से रात में ही मौत हो गई थी, वह तारों से चिपका रहा। शनिवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे, तो कमरे का दृश्य देखकर चीखपुकार मच गई। घटना की सूचना पर रतनपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी की। परिजनों ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। गमगीन माहौल में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।