फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मजदूर की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sun, 20 May 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मजदूर की मौत
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

भोपा। ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सुुपुर्द कर दिया।

गांव सीकरी निवासी 30 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र सुक्का गांव के ही रहने वाले भूरा के यहां ट्रैक्टर ट्रॉली पर मजदूरी का काम करता था। शनिवार की सुबह वह चालक सनव्वर के साथ खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भोपा मार्ग पर स्थित बिंदल पेपर मिल में लेकर जा रहे थे। जैसे ही खोई खाली करने के बाद नेत्रपाल ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ने लगा, तो उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया। ट्रैक्टर ट्रॉली उसके ऊपर से उतर गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव में पहुंचे। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। हादसे से मां कमला देवी, पत्नी सीमा, दो बेटी सलोनी व गौरी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed