फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कर्नाटक प्रदर्शन पर कांग्रेस चार गुटों में बंटी

कर्नाटक प्रदर्शन पर कांग्रेस चार गुटों में बंटी

Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक प्रदर्शन पर कांग्रेस चार गुटों में बंटी
मुजफ्फरनगर। कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के बीएस येदियुरप्पा को शपथ ग्रहण कराने को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी खुद ही चार गुटों में बंटे नजर आए।
विज्ञापन

पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर कांग्रेसी लोकतंत्र बचाने का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे। जिलाध्यक्ष नानू मियां एवं शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रुप में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार एवं भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम राजीव शर्मा को सौंपा। कर्नाटक में भाजपा पर अलोक तांत्रिक कदम उठाने का आरोप लगाया। हरेंद्र त्यागी, ममनून अहमद, सतीश सहरावत, रोहित कटारिया, विनोद धीमान, अनमोल जैन, चांद मिया, सन्नी गर्ग, अतुल कुमार, मदनमोहन शर्मा, महताब आलम, दिलावर त्यागी, मुकेश त्यागी, जितेंद्र पांचाल, बालेंद्र चौधरी, अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी के नेतृत्व मेें कार्यकर्ताओं ने अलग प्रदर्शन कर हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। मौके पर मुकुल शर्मा, संदीप कुमार, राकेश पुंडीर, सत्यपाल सिंह, दीपक कुमार, उमादत्त शर्मा, सलीम अहमद, कमल मित्तल, जफर हसन, इकराम पहलवान, कस्तूर सिंह स्नेही, सुभाष चन्द सिंह, मुकेश चौहान, सतीश शर्मा, मतलूब अली, संजय कटारिया आदि रहे। इसके अलावा तीसरा प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया। अहिल्याबाई चौक पर जुनैद के नेतृत्व में कर्नाटक प्रकरण पर मोदी सरकार का पुतला दहन कर रोष जताया। मौके पर सलीम अंसारी, राहुल भारद्वाज, वसीम मलिक, धीरज माहेश्वरी, नफीस मलिक, सुल्तान काजी, बिलाल अंसारी रहे। उधर, चौथा प्रदर्शन महिला विंग जिलाध्यक्ष बिलकीस चौधरी के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर हुआ। कर्नाटक के राज्यपाल पर भाजपा की कठपुतली बनने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शन्नो, शारदा शर्मा, विनोद चौहान, निर्मला देवी, सरिता एडवोकेट, शांति देवी, रीतू, सुनीता रावत, अनिता शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed