{"_id":"5ae8b6154f1c1b87098b74b5","slug":"91525200405-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने दो गांवों में किया योजनाओं का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने दो गांवों में किया योजनाओं का सत्यापन
Updated Wed, 02 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने दो गांवों में योजनाओं का सत्यापन किया
चरथावल। ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत ब्लॉक के दो गांवों में जाकर केंद्र सरकार द्वारा नामित वरिष्ठ आईएएस के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्होंने कम लोगों की मौजूदगी पर ग्राम पंचायत अधिकारी से सवाल किए।
मंगलवार शाम को गांव बाढ़ के माजरे इंद्रगढ़ प्राथमिक विद्यालय में मुंबई से अनुशक्ति विभाग में डायरेक्टर सौरभ बाबू और केंद्र सरकार में कृषि विभाग दिल्ली के उप सचिव ब्रह्मप्रकाश ने ग्रामीणों से ग्राम स्वराज्य के तहत मिलने वाली योजनाएं गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन , शौचालय और पेंशन आदि तमाम सुविधाएं मिलने के बारे में बातचीत की। अफसरों ने पूछा क्या लोगों को योजनाओं के लिए पात्रों के चयन में कोई पक्षपात तो नहीं हुआ? इस ग्रामीणों ने चुप्पी साधे रखी। मौके पर कम लोगों के पहुंचने का कारण पूछा, तो प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसान और मजदूर गेहूं कटाई में व्यस्त होने के कारण पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचे सके हैं। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद, ग्राम सचिव खुर्शीद, पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह, कमल सिंह, मान सिंह, श्यपाल, गुरमीत, अवधेश कुमार मौजूद रहे। उसके बाद अकबरगढ़ गांव में भी ग्रामीणों से रू-बरू होकर केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के लाभ के बारे में बातचीत की।