{"_id":"5ae8b4344f1c1b57098b7759","slug":"91525199924-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी पर मंडी शुल्क बढाने पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी पर मंडी शुल्क बढाने पर हुआ हंगामा
Updated Wed, 02 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। सब्जी पर मंडी शुल्क बढ़ाने को लेकर मंडी आढ़ती और विक्रेता आमने सामने आ गए। सब्जी विक्रेताओं द्वारा खरीदारी करने से इंकार कर देने पर घंटों हंगामा रहा। बाद में दोनों पक्षों समझौता हो जाने पर ही सब्जी की बोली हो पाई। कस्बे में हाईवे के निकट बनी सब्जी मंडी में दूर दराज इलाकों से किसान सब्जी बेचने आते हैं। मंडी आढ़ती द्वारा सब्जी विक्रेताओं से सात प्रतिशत की आढ़त ली जाती है। मंगलवार को आढ़तियों द्वारा आढ़त बढ़ाकर 11 प्रतिशत कर देने पर सब्जी विक्रेताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने सब्जी खरीदने से इंकार कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद नौ प्रतिशत की आढ़त पर समझौता होने के बाद ही सब्जी की बोली हो पाई।
बैंकों में रही भीड़
पुरकाजी। तीन दिन बाद बैंक खुलने पर मंगलवार को कस्बे के बैंकों में ग्राहकों की भीड़ रही। बैंक कर्मियों द्वारा समय से अपनी ड्यूटी पर आकर लेनदेन का कार्य शुरू कर देने पर किसी ग्राहक को किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। पीएनबी मैनेजर नीमदास और एसबीआई के मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा मंगलवार को बैंक खुलने के बाद थोडे़ समय तक ग्राहकों की कुछ भीड़ रही उसके बाद हालत सामान्य रहे और किसी ग्राहक को भी पैसों के लेन देन में कोई दिक्कत नहीं आई।