{"_id":"5ac11fa24f1c1bcf618b4e4a","slug":"91522605986-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 42 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 42 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 42 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद
मुजफ्फरनगर। जिले में 42 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। जनपद का खरीद का लक्ष्य दो लाख 66 हजार क्विंटल रखा गया है। गेहूं की खरीद दो अप्रैल से 15 जून तक होगी।
प्रदेश सरकार ने इस बार किसानों से 1735 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदने की घोषणा की है। दो अप्रैल से जिले के 42 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। जिले में खाद्य विभाग के नौ, पीसीएफ के 24, पीसीयू के छह, यूपी स्टेट एग्रो के दो और भारतीय खाद निगम का एक क्रय केंद्र खोला गया है। क्रय केंद्रों पर 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। जिले में इस बार 80,254 हेक्टेयर गेहूं का उत्पादन हुआ है। गेहूं खरीद का सरकार ने जिले को दो लाख 66 हजार क्विंटल का लक्ष्य दिया है। गेहूं की खरीद के लिए विभाग ने 22, 873 नए बोरों की व्यवस्था की है, जबकि 15 हजार पुराने बोरे विभाग के पास हैं। डिप्टी आरएमओ अखिलेश सिंह ने बताया कि विभाग के सभी खरीद केंद्र दो अप्रैल से खुल जाएंगे। जिले में अभी गेहूं की कटाई प्रारंभ नहीं हो पाई है, इसलिए गेहूं इन केंद्रों पर 15 अप्रैल तक ही आना प्रारंभ होगा। विभाग की तरफ से समस्त तैयारी पूरी हो चुकी है।