फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आंगनबाड़ी की धमकी से डरा प्रशासन

आंगनबाड़ी की धमकी से डरा प्रशासन

Sat, 18 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी की धमकी से डरा प्रशासन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सीएम योगी की सभा में आत्मदाह की धमकी से प्रशासन में शुक्रवार को अफरातफरी मच गई। भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के आंगनबाड़ी से बात करने के बाद मामला शांत हुआ। कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
सीएम शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा करेंगे। बीते 27 दिनों से कलक्ट्रेट में धरना दे रही आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने चेतावनी दी थी कि उनकी समस्या नहीं सुनी गई तो उनकी कई कार्यकर्ता आत्मदाह करेंगी। चेतावनी से शुक्रवार को पुलिस प्रशासन डरा रहा। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल के सामने मामला रखा। इसके बाद भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों ने आंगनबाड़ी से बात की। आपसी बातचीत में मामले को निपटाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने आंगनबाड़ी का ज्ञापन मुख्यमंत्री को दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, आंगनबाड़ी ने कलक्ट्रेट में धरने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। हवन में जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, रुमा त्यागी, पूनम सैनी, उर्मिला, सावित्री, सुषमा सैनी, कृष्णा धीमान, प्रीति सैनी, ममता, अर्चना शर्मा, सुशील, सरस्वती आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed