{"_id":"5a0de22b4f1c1b70548bdb0c","slug":"91510859307-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभेद बनाया गया सीएम योगी का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभेद बनाया गया सीएम योगी का मंच
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभेद्य बनाया गया सीएम योगी का मंच
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को हो रही जनसभा के लिए प्रशासन ने सीएम के मंच को अभेद्य और सुरक्षित बनवाया है। आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए मंच में बांस और बल्ली का कोई प्रयोग नहीं किया गया है। वाटरप्रूफ एल्युमीनियम बीम को जोड़कर मंच बनाया गया है। सुरक्षा को लेकर अफसरों ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान का गहनता से निरीक्षण किया।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। 18 नवंबर को प्रात: 11 बजे सीएम की जनसभा प्रस्तावित है। प्रशासन ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सभास्थल पर सुरक्षित मंच आधुनिक तकनीक से तैयार करवाया है। क्रेन से मंच की एल्युमीनियम बीम की छत बनवाई गई। मंच में बांस और बल्ली का कोई प्रयोग नहीं किया गया। जीआईसी मैदान में ही हैलीपैड तैयार किया गया है। पहले पुलिस लाईन्स में मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर उतारने का प्रस्ताव था, मगर यहां से जनसभा स्थल दूर होने की वजह से रैली स्थल पर ही हेलीपैड की व्यवस्था की गई। जनसभा में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां रहेंगी। रैली सभा की हर ओर बैरिकेडिंग रहेगी। भाजपा नेताओं के लिए अलग से मंच बनाया गया है। डीएम जीसी प्रियदर्शी और एसएसपी अनंत देव ने सीएम के जनसभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। नगर पालिका और एमडीए के कर्मचारी मैदान की सफाई आदि व्यवस्था में जुटे रहे। महावीर चौक से सरकुलर रोड तक सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग का कार्य तेज हो गया है। पीडब्ल्यूडी और एमडीए के इंजीनियरों की देखरेख में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनसभा स्थल के चारों ओर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। महावीर चौक चौराहे की साज-सज्जा और पेंटिंग में पालिका कर्मी जुटे हैं।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी के साथ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसभा स्थल पर व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, कलक्ट्रेट में डीएम और एसएसपी ने सीएम की जनसभा को लेकर मातहत अफसरों को दिशा निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को डयूटी प्लान के मुताबिक व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी दे दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार को ऐसे रहेगा रूट डायवर्जन
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा के लिए यातायात पुलिस ने वाहनों के रूट का डायवर्जन किया है। एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया के मुताबिक एसडी तिराहे से ही रैली में आने वाले वाहनों आवाजाही रहेगी। महावीर चौक से जुड़े सभी सड़क मार्गों के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जानसठ बस स्टैंड से फ्लाईओवर होते हुए ही वाहन सभास्थल पर पहुंचेंगे। महावीर चौक से सरकुलर रोड तक तथा जानसठ रोड और रेलवे रोड की ओर से समस्त वाहनों का प्रवेश पूर्णतया बंद रहेगा। ये वाहन प्रकाश चौक से रोडवेज और एसडी तिराहे से भोपा रोड होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे। रेशू विहार तिराहे से रैली में आ रहे वाहनों को ही सरकुलर रोड के रास्ते से आने की अनुमति रहेगी। सुजड़ू चौक से मीनाक्षी चौक होते हुए रैली के वाहनों को महावीर चौक भेजा जाएगा। मीनाक्षी चौक से महावीर चौक तक रास्ते पर शनिवार को ऑटो, ई-रिक्शा और व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
यहां रहेगी वाहनों की पार्किंग
एसपी यातायात के अनुसार टू व्हीलर वाहन महावीर चौक स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय, चाइल्ड वेयरफेयर सोसायटी परिसर तथा चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज सरकुलर रोड पर रहेगी। कार, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि भारी वाहनों की पार्किंग रेलवे रोड पर साईंधाम मंदिर के सामने रेलवे के माल गोदाम परिसर में रहेगी।