{"_id":"59fe0bc24f1c1ba7678b96ce","slug":"91509821378-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमपुरी क्लब ने क्रिकेट मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमपुरी क्लब ने क्रिकेट मैच जीता
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जनपद क्रिकेट लीग के पुल बी में शनिवार को प्रेमपुरी क्लब ने जीएम क्लब को 139 रनों से हराया। शतकीय पारी खेलने वाले तनु को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए खेले गए मैच में प्रेमपुरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 269 रनों का विशाल स्कोर बनाया। तनु ने 114 रन बनाए। गुलशन और अश्वनी ने क्रमश: 35 और 29 रन बनाए। जीएम के वैभव ने तीन, अफ्फान, मोहित और मुकुल ने 1-1 विकेट लिया। विशाल स्कोर का पीछा करते हुए जीएम की टीम मुकुल और संयम के अलावा कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी से नहीं खेल सका और पूरी टीम 29 ओवर में 130 रन बनाकर आउट हो गई। मुकुल ने 29 और संयम में 21 रन बनाए। नंद कुमार ने चार विकेट झटके। मनीष और नितिन को 2-2 विकेट मिले। अंपायर रवि और अरशद रहे। मैच से पहले दोनों टीमों ने पूर्व क्रिकेटर राकेश त्यागी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।