{"_id":"59cfe4794f1c1bb6538b516d","slug":"91506796665-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के अग्निबाण से जल उठा रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के अग्निबाण से जल उठा रावण
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। कस्बे में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व पर रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम के अग्निबाण से रावण का पुतला जल उठा।
कस्बे और देहात में दशहरा पर्व पर प्रात:काल से ही लोगों में उत्साह दिखाई दिया। दशहरा पर्व पर पूजन कर कानों पर नौरते रखे। कस्बे के रामलीला मैदान में एक दिवसीय मेला आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। मेला मैदान में दोपहर के समय भगवान श्रीराम और रावण की सेना पहुंची। दोनों सेनाओं में घोर युद्ध हुआ। लगभग साढ़े पांच बजे भगवान श्रीराम ने मेला मैदान में लगे रावण के पुतले पर जैसे ही अग्निबाण मारा तो रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुनील मित्तल, प्रबंधक बालेश सिंघल, भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, भंवरपाल कश्यप, अनिल बंसल, चंद्रवीर शास्त्री, गोल्डी कर्णवाल, सचिन सिंघल, राजकुमार कोरी, मनोज अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा।