फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर में डूबने से भैंसा मरा, ग्रामीणों ने जाम लगाया

गंगनहर में डूबने से भैंसा मरा, ग्रामीणों ने जाम लगाया

Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में डूबने से भैंसा मरा, ग्रामीणों ने जाम लगाया
गंगनहर में डूबने से भैंसे की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
गंगनहर से अवैध रेत खनन करने के शक में पुलिस एक किसान को पकड़ कर थाने ले आई। नहर में ही खड़ी उसकी बुग्गी में जुड़े भैंसे की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने आनन फानन में किसान को थाने से छोड़ दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने भैंसे को निकालकर सड़क पर रख दिया और जाम लगा दिया। पुलिस ने मुआवजे का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी किसान सैय्यद पुत्र बुंदू बृहस्पतिवार की शाम को भैंसा बुग्गी में गोबर भर कर खेतों में डालने के लिए गया था। रास्ते में गांव की ही रहने वाली मुन्नी पत्नी इमामूद्दीन भी बुग्गी में बैठ गई। किसान ने खेत में गोबर डाल दिया और बुग्गी धोने के लिए गंगनहर में चला गया। फिलहाल गंगनहर बंद है और कम पानी चल रहा है। किसान बुग्गी को पानी से धोने लगा तो इसी दौरान वहां ककरौली थाने की पुलिस पहुंच गई। गंगनहर से अवैध रेत खनन के शक में पुलिस किसान को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन

इस बीच भैंसा बुग्गी को लेकर पानी में चलता हुआ पुल के पास पहुंच गया, जहां पर गहरा पानी था। जिस कारण भैंसा बुग्गी समेत पानी में डूबकर मर गया। ग्रामीणों को पता चलने पर वे एकत्र होकर गंगनहर पर पहुंचे और बुग्गी भैंसे को बाहर निकाला। भैंसा मरने की सूचना पर पुलिस ने किसान को छोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मरा हुआ भैंसा सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed