{"_id":"59cd4bb04f1c1b6f548b4edd","slug":"91506626480-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ संपति पर निर्माण से कमेटी में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ संपति पर निर्माण से कमेटी में रोष
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्फ संपत्ति पर निर्माण से कमेटी में रोष
मुजफ्फरनगर। लोहिया बाजार में स्थित वक्फ संपत्ति की दुकानों में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराए जाने पर कमेटी में रोष है। मामले को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवाने के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कमेटी के पदाधिकारियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि वक्फ नंबर 128 मस्जिद हौज वाली पीरजादगान की मकान-दुकान नंबर 16 और 17 सुरेंद्र कुमार आदि निर्माण कार्य करा रहे हैं। यह लोगों ने पहले भी वक्फ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। प्रबंध कमेटी के सचिव नूर इलाही ने अन्य पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को डीएम से मिलकर समस्या बताई है। पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। डीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
देहरादून में चमका जिले का चकित
मुजफ्फरनगर। जनपद के चकित चावला ने देहरादून में जिले का नाम रोशन किया है। शहर के प्रेम विहार निवासी त्रिवेणी केमिको इंडस्ट्रीज के सहायक महाप्रबंधक वित्त आशीष चावला के बेटे चकित चावला ने देहरादून के होटल में हुई मिस्टर एंड मिस इलीट नार्थ इंडिया 2017 में जीत हासिल की है। प्रतियोगिता में 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें चकित चावला ने नार्थ इंडिया का यह खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मशहूर कलाकार रणविजय सिंह, सोफिया सिंह, मिया लखरा, शरद चौधरी, पवन जोशी आदि रहे। चकित की जीत से परिवार में खुशी का माहौल है। चकित को आयोजकों ने ट्राफी के साथ 25 हजार का नगद पुरस्कार दिया है।